सरगुजा पुलिस की कार्यवाही बाइक चोरी के मामलों मे 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार,07 दोपहिया वाहन जब्त

न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : सरगुजा पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों मे संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार सख़्ती से कार्यवाही कर आरोपियों की धरपकड़ की जा रही हैं, इसी क्रम मे मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं

कि प्रार्थी शिवम् रवानी भगवानपुर सुभाषनगर निवासी ने थाना गांधीनगर द्वारा 10/04/26 को थाना मणीपुर आकर रिपोर्ट कराया गया कि प्रार्थी दिनांक 09/04/26 को अपने अपाचे मोटरसायकल क्रमांक सीजी/15/डीजेड/9236 से जिला अस्पताल अंबिकापुर इलाज कराने गया था, इलाज कराकर वापस आकर देखा तो प्रार्थी का अपाचे मोटरसायकल अपने खड़े किये हुए स्थान पर नहीं था, आस पास पत्ता तलाश किया जो पता नहीं चला, प्रार्थी के अपाचे मोटरसायकल को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया हैं, मामले मे प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना मणीपुर मे अपराध क्रमांक 71/26 सदर धारा 305(बी) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

    दोपहिया वाहन चोरी के मामलो कों संज्ञान मे लेकर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस टीम को दोपहिया वाहन चोरी के मामलो के अभियान चलाकर कार्यवाही करने एवं प्रकरण के आरोपियो को गिरफ़्तार करने एवं चोरी गयी दोपहिया वाहन को बरामद करने के दिशा निर्देश दिए गये थे, इसी क्रम में नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर राहुल बंसल (भा.पु.से.) के नेतृत्व मे थाना मणीपुर एवं साइबर सेल पुलिस टीम द्वारा दौरान विवेचना प्रार्थी का कथन, घटना स्थल निरीक्षण कर अज्ञात आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था,

    दौरान पत्ता तलाश मुखबीर सूचना पर पूर्व के दोपहिया वाहन चोरी के मामलो मे शामिल आरोपी दीपक प्रजापति साकिन पार्वतीपारा बरगीडीह थाना लुन्ड्रा को हिरासत मे लेकर पकड़कर पुछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम (01) दीपक प्रजापति आत्मज प्रेम साय प्रजापति उम्र 23 वर्ष बरगीडीह थाना लुन्ड्रा का होना बताया, आरोपी से मोटरसायकल चोरी के सम्बन्ध मे कड़ाई से पूछताछ किये जाने पर गोल मोल जबाब दिया गया, आरोपी से हिकमतअमली से पुछताछ किये जाने पर शहर एवं आस पास से मोटर सायकल चोरी की घटना कारित करना स्वीकार कर बताया कि आरोपी इसी वर्ष माह फरवरी में अपने नानी के घर ग्राम चांदो लखनपुर गया था, जिसको लेने अन्य साथी भी चांदो गए थे, चांदो बाजार के दिन आरोपी अपने अन्य साथियो के साथ मिलकर बाजार के पास से मोटर सायकल स्प्लेण्डर प्लस क्र सीजी/15/डीवी /8721 को चोरी कर अम्बिकापुर ले आये थे।

    इसके बाद माह मार्च में मिशन अस्पताल अम्बिकापुर से एक स्प्लेण्डर प्लस क्र सीजी/15/सीआर/6905, महामाया चौक खाना खजाना होटल के पास भी एक मोटर सायकल चोरी करना जिसका नंबर याद नहीं होना बताया है, तथा इसके बाद जिला अस्पताल अम्बिकापुर के मोटर सायकल स्टैण्ड से स्लेण्डर प्लस क्र सीजी/15/डीजेड/3245 को चोरी किया है, इसके बाद माह अप्रैल में जिला अस्पताल अम्बिकापुर के मोटर सायकल स्टैण्ड से अपाची क्र सीजी/15/डीजेड/9236 एवं स्प्लेण्डर प्लस क्र सीजी/15/डीजी/0603 को चोरी करना बताया है, और दो दिन पहले ही मिशन अस्पताल अम्बिकापुर के सामने से स्प्लेण्डर प्लस क्र सीजी/15/डीवी/9580 को चोरी किया है, जिसको अम्बिकापुर में अपने पास छुपा कर रखना बताया है,

    पुलिस टीम द्वारा आरोपी द्वारा पेश करने पर कुल 06 मोटरसायकल जप्त किया गया है, एवं चोरी किये हुये 01 अपाचे मोटर सायकल को अपने साथी जावेद खान निवासी बरगीडीह को देना बताया है, पुलिस टीम द्वारा जावेद खान निवासी बरगीडीह को तलब कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम (02) जावेद खान आत्मज ईलियास खान उम्र 28 वर्ष साकिन बरगीडीह थाना लुण्ड्रा का होना बताया, आरोपी से हिकमतअमली से पूछताछ किये जाने पर आरोपी द्वारा अपाचे मोटर सायकल अपने कब्जे मे रखना स्वीकार किया जो पेश करने पर जप्त किया गया है, आरोपियों के कब्जे से कुल 07 नग

    मोटरसायकल कुल कीमती मशरुका लगभग 04 लाख रुपये बरामद किया गया है, आरोपियों के विरुद्ध पूर्व मे भी आपराधिक प्रकरण दर्ज है, पूर्व मे भी चोरी के मामले मे शामिल रहे है, आरोपी दीपक प्रजापति थाना सीतापुर और थाना कोतवाली अम्बिकापुर से चालान हुआ है, आरोपियों का कृत्य अपराध सदर धारा 111 बी.एन.एस. का पाये जाने से प्रकरण में जोड़कर आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है

    सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी लुन्ड्रा निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, थाना प्रभारी मणीपुर उप निरीक्षक सी पी तिवारी, साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक अनिल सिंह, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान्, नरेन्द्र जांगड़े, देवनारायण चौधरी, विकास सिन्हा, रजनीकांत मिश्रा, सतीश सिंह, सूरज राय, अजय पाण्डेय, आरक्षक उमाशंकर साहू, रामशंकर यादव, निरंजन बड़ा, मनीष सिंह, अशोक यादव, विकास मिश्रा, अनिल सिंह, रामकेश्वर, अरविन्द, इबनुल खान एवं अन्य स्टाप सक्रिय रहे।

  • Related Posts

    लोकतंत्र पर हमला: सूरजपुर में पत्रकारों को बंधक बनाकर पीटा, खदान क्षेत्र में खुली गुंडागर्दी

    सूरजपुर | विशेष रिपोर्ट न्यूजवॉल सूरजपुर छत्तीसगढ़ : के सूरजपुर जिले के भास्कर पारा कोयला खदान क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चिंताजनक घटना सामने आई है, जिसने न केवल…

    बड़ा अपडेट : सरगुजा जिले में बड़ा प्रशासनिक बदलाव , SDM और तहसीलदारों के ट्रांसफर आदेश जारी

    न्यूजवॉल सरगुजा अम्बिकापुर : सरगुजा जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के मध्य पूर्व में किए गए कार्य विभाजन आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए नवीन कार्य विभाजन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सरगुजा पुलिस की कार्यवाही बाइक चोरी के मामलों मे 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार,07 दोपहिया वाहन जब्त

    • By admin
    • April 21, 2026
    सरगुजा पुलिस की कार्यवाही बाइक चोरी के मामलों मे 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार,07 दोपहिया वाहन जब्त

    लोकतंत्र पर हमला: सूरजपुर में पत्रकारों को बंधक बनाकर पीटा, खदान क्षेत्र में खुली गुंडागर्दी

    • By admin
    • April 20, 2026