ऑपरेशन तलाश एवं अभियान मुस्कान : 15 दिनों में 60 गुमशुदा लोगों को सरगुजा पुलिस ने परिजनों से मिलाया

न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ | पुलिस मुख्यालय रायपुर के निर्देशानुसार संचालित ऑपरेशन तलाश एवं मुस्कान अभियान के तहत सरगुजा पुलिस ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। महज 15 दिनों के भीतर कुल 60 गुमशुदा व्यक्तियों को सकुशल दस्तयाब कर उनके परिजनों से मिलाया गया है।

डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल (I.P.S .) के दिशा-निर्देशन में जिले की पुलिस टीम द्वारा गुमशुदगी के मामलों में गंभीरता से कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान पुलिस ने परिजनों से सतत संपर्क बनाए रखते हुए आधुनिक तकनीकी साधनों का उपयोग कर गुमशुदा लोगों का पता लगाया।

दस्तयाब व्यक्तियों का विवरण इस प्रकार  है कुल गुमशुदा बरामद : 60 जिसमें महिलाओं की संख्या 44 है,पुरुषों की 09 हैं साथ ही 07नाबालिग बालिकाएं भी मिली सभी को सुरक्षित उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।

थाना-वार उपलब्धि अभियान के तहत विभिन्न थानों की पुलिस टीमों ने सक्रिय भूमिका निभाई जिसमें कोतवाली अंबिकापुर को : 07गांधीनगर थाना 09सीतापुर :01लखनपुर 07उदयपुर  05 बतौली: 02 थाना लुंड्रा  04धौरपुर 02दरिमा 10 (सर्वाधिक) मणिपुर थाना 03कमलेश्वरपुर 03 की सफलता मिली है साथ ही नाबालिग बालिकाओं की दस्तयाबी में कोतवाली थाने को 04गांधीनगर थाने को01बतौली थाने को01एवं थाना कमलेश्वरपुर को 01 को खोजने में सफलता मिली है

अभियान जारी रहेगा पूरे अप्रैल माह

यह अभियान 1 अप्रैल से प्रारंभ होकर पूरे अप्रैल माह तक संचालित किया जा रहा है। पुलिस द्वारा गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश के लिए व्यापक स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे आने वाले दिनों में और अधिक लोगों को उनके परिवारों से मिलाया जा सके।

पुलिस की अपील

सरगुजा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति के गुम होने की जानकारी हो, तो तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके।

  • Related Posts

    सात दिवसीय स्काउटर एवं गाइडर प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन : सेवा, संस्कार और अनुशासन का उत्कर्ष

    न्यूजवॉल अंबिकापुर सरगुजा : भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला संघ सरगुजा के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय बेसिक स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टन प्रशिक्षण शिविर का समापन अत्यंत गरिमामय, अनुशासित…

    मनवाधिकार संगठन का सदस्य बताकर कर रहे थे अवैध वसूली, गिरोह के 06 आरोपी गिरफ्तार,बाकी आरोपियों की तलाश जारी सरगुजा पुलिस सीतापुर थाना की कार्यवाही

    न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन में थाना सीतापुर पुलिस द्वारा सख्त वैधानिक कार्यवाही करते हुए मानव अधिकार संगठन का सदस्य बताकर ग्रामीणों से वसूली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सात दिवसीय स्काउटर एवं गाइडर प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन : सेवा, संस्कार और अनुशासन का उत्कर्ष

    • By admin
    • April 23, 2026
    सात दिवसीय स्काउटर एवं गाइडर प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन : सेवा, संस्कार और अनुशासन का उत्कर्ष

    मनवाधिकार संगठन का सदस्य बताकर कर रहे थे अवैध वसूली, गिरोह के 06 आरोपी गिरफ्तार,बाकी आरोपियों की तलाश जारी सरगुजा पुलिस सीतापुर थाना की कार्यवाही

    • By admin
    • April 22, 2026
    मनवाधिकार संगठन का सदस्य बताकर कर रहे थे अवैध वसूली, गिरोह के 06 आरोपी गिरफ्तार,बाकी आरोपियों की तलाश जारी सरगुजा पुलिस सीतापुर थाना की कार्यवाही

    शुरुआत होगी सुशासन तिहार-2026 की आमजनों को शासकीय योजनाओं की दी जाएगी जानकारी,मांग एवं शिकायतों के लिए जाएंगे  आवेदन..

    • By admin
    • April 22, 2026
    शुरुआत होगी सुशासन तिहार-2026 की आमजनों को शासकीय योजनाओं की दी जाएगी जानकारी,मांग एवं शिकायतों के लिए जाएंगे  आवेदन..

    सरगुजा पुलिस की कार्यवाही बाइक चोरी के मामलों मे 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार,07 दोपहिया वाहन जब्त

    • By admin
    • April 21, 2026
    सरगुजा पुलिस की कार्यवाही बाइक चोरी के मामलों मे 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार,07 दोपहिया वाहन जब्त

    लोकतंत्र पर हमला: सूरजपुर में पत्रकारों को बंधक बनाकर पीटा, खदान क्षेत्र में खुली गुंडागर्दी

    • By admin
    • April 20, 2026
    लोकतंत्र पर हमला: सूरजपुर में पत्रकारों को बंधक बनाकर पीटा, खदान क्षेत्र में खुली गुंडागर्दी

    बड़ा अपडेट : सरगुजा जिले में बड़ा प्रशासनिक बदलाव , SDM और तहसीलदारों के ट्रांसफर आदेश जारी

    • By admin
    • April 20, 2026
    बड़ा अपडेट : सरगुजा जिले में बड़ा प्रशासनिक बदलाव , SDM और तहसीलदारों के ट्रांसफर आदेश जारी