उदयपुर ग्राम पोतका युवक  की  टांगी और डंडे से हत्या के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, साक्ष्य मिटाने की भी हुई थी कोशिश थाना उदयपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही

न्यूजवॉल उदयपुर सरगुजा : थाना उदयपुर क्षेत्र में हुए हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने आपसी विवाद के चलते युवक की बेरहमी से हत्या कर शव को डबरी में फेंक दिया था, वहीं साक्ष्य मिटाने की भी कोशिश की गई।

आपसी विवाद में युवक की डंडा और टांगी से हत्या
हत्या के बाद शव को डबरी में फेंका गया
परिजनों ने घर में खून साफ कर साक्ष्य मिटाने  का किया प्रयास
पुलिस ने 24 घंटे के भीतर 4 आरोपियों को किया   गिरफ्तार
 घटना में प्रयुक्त हथियार, मोटरसाइकिल व अन्य सामग्री जब्त

घटना का विवरण

प्रार्थी मनोज कुमार (निवासी हनुमानगढ़) ने थाना उदयपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका छोटा भाई शीतल कुमार 15 मार्च को अपने साथी के साथ ग्राम पोतका में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था।अगले दिन सूचना मिली कि शीतल कुमार के साथ प्रमोद सिंह ने मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और बाद में पोतका पुलिया के पास डबरी में फेंक दिया। मौके पर पहुंचने पर शीतल कुमार का शव पानी में मिला, जिसके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे।

जांच और खुलासा

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के निर्देशन में पुलिस टीम ने त्वरित जांच शुरू की।पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में गंभीर चोट के कारण मृत्यु की पुष्टि हुई, जो हत्या का मामला पाया गया।पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी प्रमोद सिंह (20 वर्ष) ने बताया कि आपसी विवाद के चलते उसने डंडा और टांगी से हमला कर शीतल की हत्या कर दी।हत्या के बाद उसने अपने रिश्तेदार राजेश कुमार के साथ मिलकर शव को डबरी में फेंक दिया बताया। वहीं उसके माता-पिता बहादुर और पवारों ने घर में गिरे खून को साफ कर गोबर से लिपाई कर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया।

गिरफ्तार मुख्य आरोपी

प्रमोद सिंह (20 वर्ष)राजेश कुमार (20 वर्ष),बहादुर (42 वर्ष),पवारों (40 वर्ष)

जब्ती पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से

डंडा और टांगी (घटना में प्रयुक्त हथियार) मोटरसाइकिल,खून लगे कपड़े,जुट बोरा, मोबाइल और गमछा बरामद किए हैं।

AD.Space

पुलिस की कार्यवाही

आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है।सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी उदयपुर निरीक्षक शिशिरकान्त सिंह, प्रधान आरक्षक संजय नागेश, राजेश चतुर्वेदी, आरक्षक रविन्द्र साहू, सूरजबली, देवेंद्र सिंह सक्रिय रहे।

  • Related Posts

    जान से मारने की धमकी, हाँथ पाँव पकड़कर जबरन गैंगरेप मामले में दो आरोपी गिरफ्तार सरगुजा पुलिस

    न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ :डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल (I.P.S.)  के दिशा-निर्देश पर थानों में दर्ज प्रकरणों संलिप्त आरोपियों की पता-तलाश/गिरफ्तारी की कार्यवाही लगातार की जा रही है, इसी…

    शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म,POCSO एक्ट में प्रकरण दर्ज, सरगुजा पुलिस

    न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल IPS के दिशा-निर्देशसन  पर सरगुजा पुलिस द्वारा थानों में पंजीबद्व प्रकरणों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ की कार्यवाही लगातार की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जान से मारने की धमकी, हाँथ पाँव पकड़कर जबरन गैंगरेप मामले में दो आरोपी गिरफ्तार सरगुजा पुलिस

    जान से मारने की धमकी, हाँथ पाँव पकड़कर जबरन गैंगरेप मामले में दो आरोपी गिरफ्तार सरगुजा पुलिस

    शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म,POCSO एक्ट में प्रकरण दर्ज, सरगुजा पुलिस

    शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म,POCSO एक्ट में प्रकरण दर्ज, सरगुजा पुलिस

    दुर्लभ वस्तु रेडियो एक्टिव पैकिंग बेचने का झांसा देकर षड़यंत्रपूर्वक योजनाबद्ध तरीके से ठग लिए तीन करोड़ आठ लाख अठत्तर हज़ार रुपए,तीन ठग गिरफ्तार सरगुजा पुलिस की बड़ी कार्यवाही

    दुर्लभ वस्तु रेडियो एक्टिव पैकिंग बेचने का झांसा देकर षड़यंत्रपूर्वक योजनाबद्ध तरीके से ठग लिए तीन करोड़ आठ लाख अठत्तर हज़ार रुपए,तीन ठग गिरफ्तार सरगुजा पुलिस की बड़ी कार्यवाही

    डॉयल-112 वाहन में तैनात आरक्षक पर हमला करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस आरक्षक को लोहे की राड़ से हमला कर पहुंचाया था गंभीर चोट

    डॉयल-112 वाहन में तैनात आरक्षक पर हमला करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस आरक्षक को लोहे की राड़ से हमला कर पहुंचाया था गंभीर चोट

    भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप : तत्कालीन कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा के खिलाफ शिकायत सीवीसी तक पहुंची, मुख्य सचिव को भेजा गया मामला

    भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप : तत्कालीन कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा के खिलाफ शिकायत सीवीसी तक पहुंची, मुख्य सचिव को भेजा गया मामला

    घरेलू विवाद में 65 वर्षीय दादा की हत्या करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार जिला  बलरामपुर पुलिस

    घरेलू विवाद में 65 वर्षीय दादा की हत्या करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार जिला  बलरामपुर पुलिस