 पत्थर-डंडे से पीटकर मवेशी की हत्या, पशु क्रूरता अधिनियम के तहत सरगुजा मणिपुर पुलिस की कार्यवाही — 2 आरोपी गिरफ्तार..

न्यूज़वॉल सरगुजा अंबिकापुर : मणीपुर। थाना मणीपुर क्षेत्र में पशु क्रूरता का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने मिलकर एक पड़वा (बछड़े) को पत्थर और डंडे से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे बाद में उसकी मौत हो गई थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी मोहर लाल यादव निवासी मठपारा, थाना मणीपुर ने दिनांक 26 फरवरी 2026 को थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 25 फरवरी 2026 की रात वह रोज की तरह अपने मवेशियों को घर के पास बांधकर रखा था, जिसमें से एक पड़वा खुला हुआ था। इसी दौरान पनेश्वर मुण्डा और विकास मुण्डा ने मिलकर पड़वा को पत्थर और डंडे से दौड़ा-दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया।

पड़वा की चीख-पुकार सुनकर प्रार्थी की पत्नी बाहर आईं तो देखा कि दोनों आरोपी पड़वा को बेरहमी से मार रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज भी की। गंभीर चोटों के कारण बाद में पड़वा की मौत हो गई।

AD Space

मामले में प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना मणीपुर में अपराध क्रमांक 37/26 के तहत धारा 325 बीएनएस, पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 (डी) तथा छत्तीसगढ़ कृषक पशु परीरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 04 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई।

विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा मृत पड़वा का पशु चिकित्सा अधिकारी से पोस्टमार्टम कराया। साथ ही प्रार्थी एवं गवाहों के बयान दर्ज किए गए। पुलिस ने आरोपियों की तलाश कर उन्हें उनके घर से हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम विकास मुण्डा (25 वर्ष) पिता सोहर राम तथा परमेश्वर उर्फ पनेश्वर मुण्डा (27 वर्ष) पिता स्वर्गीय कन्हाई मुण्डा, दोनों निवासी मठपारा, थाना मणीपुर बताया। पूछताछ में दोनों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडा और पत्थर का टुकड़ा भी जब्त किया है।

पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया है।इस पूरी कार्यवाही में थाना प्रभारी मणीपुर उप निरीक्षक सी.पी. तिवारी, सहायक उप निरीक्षक अनिल पाण्डेय, आरक्षक सत्येंद्र दुबे, अनिल सिंह, उमाशंकर साहू, रामशंकर यादव और रघुनंदन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

  • Related Posts

    जान से मारने की धमकी, हाँथ पाँव पकड़कर जबरन गैंगरेप मामले में दो आरोपी गिरफ्तार सरगुजा पुलिस

    न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ :डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल (I.P.S.)  के दिशा-निर्देश पर थानों में दर्ज प्रकरणों संलिप्त आरोपियों की पता-तलाश/गिरफ्तारी की कार्यवाही लगातार की जा रही है, इसी…

    शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म,POCSO एक्ट में प्रकरण दर्ज, सरगुजा पुलिस

    न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल IPS के दिशा-निर्देशसन  पर सरगुजा पुलिस द्वारा थानों में पंजीबद्व प्रकरणों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ की कार्यवाही लगातार की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जान से मारने की धमकी, हाँथ पाँव पकड़कर जबरन गैंगरेप मामले में दो आरोपी गिरफ्तार सरगुजा पुलिस

    जान से मारने की धमकी, हाँथ पाँव पकड़कर जबरन गैंगरेप मामले में दो आरोपी गिरफ्तार सरगुजा पुलिस

    शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म,POCSO एक्ट में प्रकरण दर्ज, सरगुजा पुलिस

    शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म,POCSO एक्ट में प्रकरण दर्ज, सरगुजा पुलिस

    दुर्लभ वस्तु रेडियो एक्टिव पैकिंग बेचने का झांसा देकर षड़यंत्रपूर्वक योजनाबद्ध तरीके से ठग लिए तीन करोड़ आठ लाख अठत्तर हज़ार रुपए,तीन ठग गिरफ्तार सरगुजा पुलिस की बड़ी कार्यवाही

    दुर्लभ वस्तु रेडियो एक्टिव पैकिंग बेचने का झांसा देकर षड़यंत्रपूर्वक योजनाबद्ध तरीके से ठग लिए तीन करोड़ आठ लाख अठत्तर हज़ार रुपए,तीन ठग गिरफ्तार सरगुजा पुलिस की बड़ी कार्यवाही

    डॉयल-112 वाहन में तैनात आरक्षक पर हमला करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस आरक्षक को लोहे की राड़ से हमला कर पहुंचाया था गंभीर चोट

    डॉयल-112 वाहन में तैनात आरक्षक पर हमला करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस आरक्षक को लोहे की राड़ से हमला कर पहुंचाया था गंभीर चोट

    भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप : तत्कालीन कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा के खिलाफ शिकायत सीवीसी तक पहुंची, मुख्य सचिव को भेजा गया मामला

    भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप : तत्कालीन कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा के खिलाफ शिकायत सीवीसी तक पहुंची, मुख्य सचिव को भेजा गया मामला

    घरेलू विवाद में 65 वर्षीय दादा की हत्या करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार जिला  बलरामपुर पुलिस

    घरेलू विवाद में 65 वर्षीय दादा की हत्या करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार जिला  बलरामपुर पुलिस