दोपहिया वाहन चोरी के 2 मामलों का आरोपी गिरफ्तार,2 मोटरसाइकिल जब्त,कोतवाली अम्बिकापुर की कार्यवाही

न्यूज़वॉल सरगुजाअंबिकापुर : थाना कोतवाली पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी के दो अलग-अलग मामलों में त्वरित कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई दो मोटरसाइकिल जब्त की है। जब्त वाहनों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख रुपये बताई जा रही है।

मामला क्या है..?

प्रार्थी दिलीप साव, निवासी नहर रोड अंबिकापुर, ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 15 फरवरी 2026 की रात लगभग 10 बजे उन्होंने अपनी टीवीएस एक्सल मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 15 CZ 3816) को पुलिस पेट्रोल पंप के पास खड़ा कर मंदिर की ओर भंडार लेने गए थे।

कुछ देर बाद लौटने पर वाहन मौके से गायब मिला। अज्ञात चोर द्वारा वाहन चोरी कर लिए जाने की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 104/26 धारा 305(बी) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

ऐसे पकड़ा गया आरोपी

विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर संदिग्धों की तलाश शुरू की। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि मिशन चौक, रैदास वार्ड अंबिकापुर निवासी एक युवक चोरी की मोटरसाइकिल के साथ घूम रहा है। सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संदिग्ध को हिरासत में लिया।

AD Space

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुजीत कुमार सारथी (उम्र 26 वर्ष), पिता जीतू सारथी, निवासी मिशन चौक रैदास वार्ड अंबिकापुर बताया। पूछताछ के दौरान उसने टीवीएस एक्सल (CG 15 CZ 3816) चोरी करना स्वीकार किया। साथ ही कलेक्ट्रेट परिसर से एक अन्य मोटरसाइकिल (CG 15 CD 2953) चोरी करना भी कबूल किया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दोनों मोटरसाइकिल बरामद कर ली हैं। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

इनकी रही अहम भूमिका

सम्पूर्ण कार्यवाही थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शशिकांत सिन्हा के नेतृत्व में की गई। टीम में सहायक उप निरीक्षक विवेक पांडेय, प्रधान आरक्षक छत्रपाल सिंह, जगसाय मरकाम, सरके खेस, आरक्षक विवेक राय, नितिन सिन्हा एवं लालबाबू की सक्रिय भूमिका रही।

  • Related Posts

    संभागीय आबकारी उड़नदस्ता की बड़ी कार्यवाही तीन नशे के सौदागर गिरफ्तार.. 1704 नग नशीला कैप्सूल एवं 100 नग नशीला इंजेक्शन जब्त कर तीनों आरोपियों को भेजा जेल

    न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : नशे के सौदागरों पर संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है..  दिनांक 17/4/2026 को रात्रि 10 बजे मुखबिर की सूचना पर कुम्हारपारा महेशपुर थाना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    संभागीय आबकारी उड़नदस्ता की बड़ी कार्यवाही तीन नशे के सौदागर गिरफ्तार.. 1704 नग नशीला कैप्सूल एवं 100 नग नशीला इंजेक्शन जब्त कर तीनों आरोपियों को भेजा जेल

    • By admin
    • April 18, 2026

    भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ के तत्वावधान में स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर संपन्न,अग्नि सुरक्षा जागरूकता व कैम्प फायर बने आकर्षण का केंद्र

    ऑपरेशन तलाश एवं अभियान मुस्कान : 15 दिनों में 60 गुमशुदा लोगों को सरगुजा पुलिस ने परिजनों से मिलाया

    • By admin
    • April 17, 2026
    ऑपरेशन तलाश एवं अभियान मुस्कान : 15 दिनों में 60 गुमशुदा लोगों को सरगुजा पुलिस ने परिजनों से मिलाया

    295 नग नशीला कैप्सूल के मामले में फरार आरोपी भोले घसिया ने आज सूरजपुर विशेष न्यायालय में किया आत्मसमर्पण आबकारी उड़नदस्ता ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

    • By admin
    • April 15, 2026
    295 नग नशीला कैप्सूल के मामले में फरार आरोपी भोले घसिया ने आज सूरजपुर विशेष न्यायालय में किया आत्मसमर्पण आबकारी उड़नदस्ता ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

    अंबिकापुर जिला पंचायत CEO का ग्राम करजी और बेलखरिखा दौरा.. लापरवाही बरतने पर बेलखरिखा पंचायत सचिव को निलंबित करने के निर्देश..

    • By admin
    • April 14, 2026