आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा टीम ने कोट निवासी आशीष पटेल के कब्ज़े से चार किलो गांजा जब्त कर NDPS के तहत भेजा जेल..

न्यूज़वॉलअम्बिकापुर/ सरगुजा : होली पर्व के मद्देनज़र अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत संभागीय आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने कार्यवाही करते हुए एक आरोपी के कब्ज़े से 4 किलोग्राम गांजा जब्त कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे जेल दाखिल करने का आदेश जारी किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना रघुनाथपुर अंतर्गत उचडीह–मोहनपुर मार्ग पर गश्त के दौरान टीम ने तेज रफ्तार बाइक पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को देखा। ओवरटेक कर वाहन को रोका गया। रुकने के दौरान बाइक के पीछे बैठा व्यक्ति मौके से फरार हो गया, जबकि चालक को पकड़ लिया गया।

पूछताछ में चालक ने अपना नाम आशीष पटेल, निवासी ग्राम कोट, चौकी रघुनाथपुर, थाना लुंड्रा बताया। तलाशी के दौरान उसके पीठ पर टंगे पिट्ठू बैग से एक-एक किलोग्राम के चार पैकेट बरामद हुए। मौके पर तौल करने पर कुल वजन 4 किलोग्राम गांजा पाया गया।

आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे माननीय विशेष न्यायालय, अम्बिकापुर में रिमांड हेतु प्रस्तुत किया गया। न्यायालय द्वारा आरोपी को जेल दाखिल करने का आदेश दिया गया।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत कुमार गुप्ता ने बताया कि होली के अवसर पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की आशंका बढ़ जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम लगातार गश्त कर रही है और तस्करों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

उक्त कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत कुमार गुप्ता के निर्देशन में की गई। टीम में मुख्य आरक्षक रमेश दुबे, अशोक सोनी, नगर सैनिक रणविजय सिंह, ओम प्रकाश गुप्ता तथा महिला सैनिक राजकुमारी एवं चंद्रावती की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

  • Related Posts

    शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म,POCSO एक्ट में प्रकरण दर्ज, सरगुजा पुलिस

    न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल IPS के दिशा-निर्देशसन  पर सरगुजा पुलिस द्वारा थानों में पंजीबद्व प्रकरणों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ की कार्यवाही लगातार की…

    दुर्लभ वस्तु रेडियो एक्टिव पैकिंग बेचने का झांसा देकर षड़यंत्रपूर्वक योजनाबद्ध तरीके से ठग लिए तीन करोड़ आठ लाख अठत्तर हज़ार रुपए,तीन ठग गिरफ्तार सरगुजा पुलिस की बड़ी कार्यवाही

    न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल (I.P.S.)  के दिशा-निर्देश पर सरगुजा पुलिस और रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स बिलासपुर ने मिलकर करोड़ो की ठगी मामले में तीन लोगों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म,POCSO एक्ट में प्रकरण दर्ज, सरगुजा पुलिस

    शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म,POCSO एक्ट में प्रकरण दर्ज, सरगुजा पुलिस

    दुर्लभ वस्तु रेडियो एक्टिव पैकिंग बेचने का झांसा देकर षड़यंत्रपूर्वक योजनाबद्ध तरीके से ठग लिए तीन करोड़ आठ लाख अठत्तर हज़ार रुपए,तीन ठग गिरफ्तार सरगुजा पुलिस की बड़ी कार्यवाही

    दुर्लभ वस्तु रेडियो एक्टिव पैकिंग बेचने का झांसा देकर षड़यंत्रपूर्वक योजनाबद्ध तरीके से ठग लिए तीन करोड़ आठ लाख अठत्तर हज़ार रुपए,तीन ठग गिरफ्तार सरगुजा पुलिस की बड़ी कार्यवाही

    डॉयल-112 वाहन में तैनात आरक्षक पर हमला करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस आरक्षक को लोहे की राड़ से हमला कर पहुंचाया था गंभीर चोट

    डॉयल-112 वाहन में तैनात आरक्षक पर हमला करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस आरक्षक को लोहे की राड़ से हमला कर पहुंचाया था गंभीर चोट

    भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप : तत्कालीन कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा के खिलाफ शिकायत सीवीसी तक पहुंची, मुख्य सचिव को भेजा गया मामला

    भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप : तत्कालीन कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा के खिलाफ शिकायत सीवीसी तक पहुंची, मुख्य सचिव को भेजा गया मामला

    घरेलू विवाद में 65 वर्षीय दादा की हत्या करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार जिला  बलरामपुर पुलिस

    घरेलू विवाद में 65 वर्षीय दादा की हत्या करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार जिला  बलरामपुर पुलिस

    बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही 12 घंटे में 22 स्थायी वारंटी गिरफ्तार..वर्षों से फरार आरोपी भी दबोचे गए

    बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही 12 घंटे में 22 स्थायी वारंटी गिरफ्तार..वर्षों से फरार आरोपी भी दबोचे गए