मुखबिर की सूचना पर 04 किलो गांजे के साथ 04 तस्कर कार सहित गिरफ्तार, रघुनाथपुर सरगुजा पुलिस की कार्यवाही..

न्यूज़वालअंबिकापुर सरगुजा : नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर के नेतृत्व में साइबर सेल एवं चौकी रघुनाथपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 04 किलोग्राम गांजा, घटना में प्रयुक्त 01 नग आई-20 कार एवं 06 नग मोबाइल फोन सहित लगभग 4 लाख 86 हजार रुपये मूल्य का मशरूका जप्त किया है

क्या है मामला

डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल (I.P.S .) के निर्देशन में जिले में अवैध नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री पर सख्ती से अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस टीम को 26 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग की

आई-20 कार (क्रमांक CG/10/AL/8571) में तीन व्यक्ति लैलूंगा की ओर से गांजा लेकर ग्राम गंगापुर आने वाले हैं, जहां उसे स्थानीय व्यक्ति को बिक्री की योजना है।

ऐसे हुई कार्यवाही

सूचना पर तत्काल पुलिस टीम ने ग्राम गंगापुर मेन रोड (NH-43) के पास घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन और व्यक्तियों को रोका। कार के पास चार व्यक्ति सामान का लेन-देन करते पाए गए। पूछताछ में उनकी पहचान इस प्रकार हुई —
हेमसागर यादव (26 वर्ष), निवासी ग्राम नारायणपुर मुड़ापारा, थाना लैलुंगा, जिला रायगढ़
खीरो यादव (25 वर्ष), निवासी जोरोडा झरिया, चौकी कोलेनझरिया, थाना तुमला, जिला जशपुर
भूपेंद्र यादव (24 वर्ष), निवासी पोतरा, थाना लैलुंगा, जिला रायगढ़
मुरारी लाल चौबे (35 वर्ष), निवासी ग्राम गंगापुर, चौकी रघुनाथपुर, थाना लुंड्रा

तलाशी के दौरान बरादगी

आई-20 कार की डिक्की से 02 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।
मुरारी लाल चौबे के पास मौजूद बैग से 02 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।
कुल मिलाकर पुलिस ने:
04 किलोग्राम गांजा (कीमत लगभग ₹36,000)
01 आई-20 कार (कीमत लगभग ₹4,00,000)
06 मोबाइल फोन (कीमत लगभग ₹50,000)
कुल ₹4,86,000 का मशरूका जप्त किया।
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे लैलूंगा क्षेत्र से गांजा लाकर ग्राम गंगापुर में बिक्री की योजना बना रहे थे।

कानूनी कार्यवाही

आरोपियों के विरुद्ध चौकी रघुनाथपुर, थाना लुंड्रा में अपराध क्रमांक 39/26, धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

इनकी रही अहम भूमिका

सम्पूर्ण कार्यवाही मे चौकी प्रभारी रघुनाथपुर उप निरीक्षक आर. एन. पटेल, साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, प्रधान आरक्षक विकास सिन्हा, प्रधान आरक्षक जयदीप सिंह, प्रधान आरक्षक चंद्रभूषण तिवारी, आरक्षक जितेश साहू, मनीष सिंह, उमाशंकर साहू, अमनपुरी, विकास मिश्रा, उमेश खुटिया, इजहार अहमद, इदरीश खान, इजहार अहमद, संजीव चौबे सक्रिय रहे।

  • Related Posts

    सात दिवसीय स्काउटर एवं गाइडर प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन : सेवा, संस्कार और अनुशासन का उत्कर्ष

    न्यूजवॉल अंबिकापुर सरगुजा : भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला संघ सरगुजा के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय बेसिक स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टन प्रशिक्षण शिविर का समापन अत्यंत गरिमामय, अनुशासित…

    मनवाधिकार संगठन का सदस्य बताकर कर रहे थे अवैध वसूली, गिरोह के 06 आरोपी गिरफ्तार,बाकी आरोपियों की तलाश जारी सरगुजा पुलिस सीतापुर थाना की कार्यवाही

    न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन में थाना सीतापुर पुलिस द्वारा सख्त वैधानिक कार्यवाही करते हुए मानव अधिकार संगठन का सदस्य बताकर ग्रामीणों से वसूली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सात दिवसीय स्काउटर एवं गाइडर प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन : सेवा, संस्कार और अनुशासन का उत्कर्ष

    • By admin
    • April 23, 2026
    सात दिवसीय स्काउटर एवं गाइडर प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन : सेवा, संस्कार और अनुशासन का उत्कर्ष

    मनवाधिकार संगठन का सदस्य बताकर कर रहे थे अवैध वसूली, गिरोह के 06 आरोपी गिरफ्तार,बाकी आरोपियों की तलाश जारी सरगुजा पुलिस सीतापुर थाना की कार्यवाही

    • By admin
    • April 22, 2026
    मनवाधिकार संगठन का सदस्य बताकर कर रहे थे अवैध वसूली, गिरोह के 06 आरोपी गिरफ्तार,बाकी आरोपियों की तलाश जारी सरगुजा पुलिस सीतापुर थाना की कार्यवाही

    शुरुआत होगी सुशासन तिहार-2026 की आमजनों को शासकीय योजनाओं की दी जाएगी जानकारी,मांग एवं शिकायतों के लिए जाएंगे  आवेदन..

    • By admin
    • April 22, 2026
    शुरुआत होगी सुशासन तिहार-2026 की आमजनों को शासकीय योजनाओं की दी जाएगी जानकारी,मांग एवं शिकायतों के लिए जाएंगे  आवेदन..

    सरगुजा पुलिस की कार्यवाही बाइक चोरी के मामलों मे 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार,07 दोपहिया वाहन जब्त

    • By admin
    • April 21, 2026
    सरगुजा पुलिस की कार्यवाही बाइक चोरी के मामलों मे 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार,07 दोपहिया वाहन जब्त

    लोकतंत्र पर हमला: सूरजपुर में पत्रकारों को बंधक बनाकर पीटा, खदान क्षेत्र में खुली गुंडागर्दी

    • By admin
    • April 20, 2026
    लोकतंत्र पर हमला: सूरजपुर में पत्रकारों को बंधक बनाकर पीटा, खदान क्षेत्र में खुली गुंडागर्दी

    बड़ा अपडेट : सरगुजा जिले में बड़ा प्रशासनिक बदलाव , SDM और तहसीलदारों के ट्रांसफर आदेश जारी

    • By admin
    • April 20, 2026
    बड़ा अपडेट : सरगुजा जिले में बड़ा प्रशासनिक बदलाव , SDM और तहसीलदारों के ट्रांसफर आदेश जारी