सेवा और समर्पण का नया केंद्र सरगुजा स्काउटिंग को 26 वर्षों  बाद मिला अपना नवीन जिला कार्यालय भवन..

न्यूज़वॉलअंबिकापुर सरगुजा : स्काउटिंग परिवार के लिए 23 फरवरी 2026 का दिन ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में दर्ज हो गया, जब जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर

अम्बिकापुर में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ, सरगुजा के नवीन जिला कार्यालय एवं सभागार का लोकार्पण गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। 26 वर्षों की सतत यात्रा के बाद जिले को स्वतंत्र एवं सुसज्जित कार्यालय भवन प्राप्त होना संगठन के लिए गर्व और संतोष का विषय है।

लोकार्पण समारोह जिला मुख्य आयुक्त तजिंदर सिंह बग्गा तथा जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन कमिश्नर डॉ. दिनेश कुमार झा की उपस्थिति में आयोजित हुआ।जिला मुख्य आयुक्त तजिंदर सिंह बग्गा ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह भवन सेवा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की भावना का सशक्त केंद्र बनेगा। उन्होंने इस उपलब्धि को सामूहिक समर्पण और निरंतर प्रयासों का परिणाम बताते हुए वर्तमान जिला शिक्षा अधिकारी के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।

जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन कमिश्नर डॉ. दिनेश कुमार झा ने कहा कि स्काउटिंग एवं गाइडिंग विद्यार्थियों के अनुशासित और सशक्त चरित्र निर्माण की प्रभावी पाठशाला है। बाल्यावस्था से किशोरावस्था तक व्यक्तित्व विकास का यह सशक्त माध्यम है। उन्होंने सरगुजा को राज्य में स्काउटिंग के क्षेत्र में अग्रणी बनाने का आह्वान करते हुए निरंतर प्रशासनिक सहयोग का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में जिला संगठन आयुक्त योगेश विश्वकर्मा की भूमिका विशेष रूप से सराही गई। उनके अथक परिश्रम, सतत प्रयास और दूरदर्शी नेतृत्व के फलस्वरूप यह उपलब्धि संभव हो सकी। श्री विश्वकर्मा ने जिले की अब तक की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए आगामी राज्यपाल पुरस्कार में अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने तथा शीघ्र ही बेसिक स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टन प्रशिक्षण आयोजित करने की घोषणा की, जिससे जिले की गतिविधियों को नई गति और दिशा मिलेगी।

इस अवसर पर कार्यालय प्रांगण में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया तथा जिला एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों, स्काउटर-गाइडर, सीनियर रोवर्स एवं रेंजर्स को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में सरगुजा स्काउट संभाग आयुक्त त्रिभुवन शर्मा, सहायक परियोजना अधिकारी संजय सिंह, जिला सचिव महेंद्र सिंह, सह सचिव रेशमा लकड़ा, जिला प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट-गाइड) मनीष गुप्ता, ब्लॉक सचिव पुष्पिका मिंज, मनीषा तिर्की, अनुप्रेमा भगत, शीतल जायसवाल सहित अनेक स्काउटर, गाइडर, रोवर एवं रेंजर उपस्थित रहे।
यह अवसर सरगुजा स्काउटिंग परिवार के लिए गौरव, भावनात्मक जुड़ाव और नए संकल्प का प्रतीक बन गया। सभी सदस्यों ने सेवा एवं समर्पण की भावना के साथ जिले को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का दृढ़ निश्चय व्यक्त किया।

  • Related Posts

    शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म,POCSO एक्ट में प्रकरण दर्ज, सरगुजा पुलिस

    न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल IPS के दिशा-निर्देशसन  पर सरगुजा पुलिस द्वारा थानों में पंजीबद्व प्रकरणों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ की कार्यवाही लगातार की…

    दुर्लभ वस्तु रेडियो एक्टिव पैकिंग बेचने का झांसा देकर षड़यंत्रपूर्वक योजनाबद्ध तरीके से ठग लिए तीन करोड़ आठ लाख अठत्तर हज़ार रुपए,तीन ठग गिरफ्तार सरगुजा पुलिस की बड़ी कार्यवाही

    न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल (I.P.S.)  के दिशा-निर्देश पर सरगुजा पुलिस और रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स बिलासपुर ने मिलकर करोड़ो की ठगी मामले में तीन लोगों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म,POCSO एक्ट में प्रकरण दर्ज, सरगुजा पुलिस

    शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म,POCSO एक्ट में प्रकरण दर्ज, सरगुजा पुलिस

    दुर्लभ वस्तु रेडियो एक्टिव पैकिंग बेचने का झांसा देकर षड़यंत्रपूर्वक योजनाबद्ध तरीके से ठग लिए तीन करोड़ आठ लाख अठत्तर हज़ार रुपए,तीन ठग गिरफ्तार सरगुजा पुलिस की बड़ी कार्यवाही

    दुर्लभ वस्तु रेडियो एक्टिव पैकिंग बेचने का झांसा देकर षड़यंत्रपूर्वक योजनाबद्ध तरीके से ठग लिए तीन करोड़ आठ लाख अठत्तर हज़ार रुपए,तीन ठग गिरफ्तार सरगुजा पुलिस की बड़ी कार्यवाही

    डॉयल-112 वाहन में तैनात आरक्षक पर हमला करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस आरक्षक को लोहे की राड़ से हमला कर पहुंचाया था गंभीर चोट

    डॉयल-112 वाहन में तैनात आरक्षक पर हमला करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस आरक्षक को लोहे की राड़ से हमला कर पहुंचाया था गंभीर चोट

    भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप : तत्कालीन कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा के खिलाफ शिकायत सीवीसी तक पहुंची, मुख्य सचिव को भेजा गया मामला

    भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप : तत्कालीन कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा के खिलाफ शिकायत सीवीसी तक पहुंची, मुख्य सचिव को भेजा गया मामला

    घरेलू विवाद में 65 वर्षीय दादा की हत्या करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार जिला  बलरामपुर पुलिस

    घरेलू विवाद में 65 वर्षीय दादा की हत्या करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार जिला  बलरामपुर पुलिस

    बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही 12 घंटे में 22 स्थायी वारंटी गिरफ्तार..वर्षों से फरार आरोपी भी दबोचे गए

    बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही 12 घंटे में 22 स्थायी वारंटी गिरफ्तार..वर्षों से फरार आरोपी भी दबोचे गए